Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोलकाता। कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस में 14 अगस्त, बुधवार को नया खुलासा हुआ है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ये रेप नहीं, गैंगरेप हो सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने।
रेजिडेंट डॉक्टर्स बोले- सेमिनार हॉल से 20 मीटर दूर तोड़फोड़, सबूतों से छेड़छाड़ हो रही
मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- सेमिनार हॉल से 20 मीटर की दूरी पर चेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस में तोड़फोड़ हो रही है। पुलिस के सामने रेनोवेशन के नाम पर सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है।
ममता बोलीं- CBI जांच का समर्थन किया, CPI (M)-BJP राजनीति कर रही
विपक्ष के आरोपों पर ममता ने कहा है कि CPI (M)-BJP मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच CBI को सौंपी गई है, हम इसका समर्थन करते हैं।
ममता ने कहा कि CBI रविवार (18 अगस्त) तक मामले को सुलझा ले। कोलकाता पुलिस ने पहले ही 90% जांच पूरी कर ली है। दोषियों को फांसी की सजा हो। ममता ने विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप (विपक्ष) मेरी जितनी आलोचना करना चाहें करें, लेकिन कृपया राज्य की आलोचना न करें।
ममता ने कहा कि 17 अगस्त को सभी ब्लॉकों में विरोध मार्च निकाला जाएगा। 18 अगस्त को सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन होगा और 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ममता ने कहा कि मैंने मृतक डॉक्टर की मां से कहा कि अगर वे अपनी बेटी के सम्मान में कुछ करना चाहती हैं तो हम वित्तीय सहायता देंगे। हम 10 लाख रुपए मुआवजा दे रहे हैं, लेकिन मृतक डॉक्टर की मां ने कहा कि पहले न्याय मिलना चाहिए।
ट्रेनी डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था
9 अगस्त को RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न बॉडी मिली थी। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप के बाद मर्डर की बात कही गई है।