Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली (ए)। उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। असम के 29 जिलों में बारिश और बाढ़ की वजह से 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 15 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडो समेत 114 जानवरों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई। मुंबई से सटे ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण वाशिंद स्थित सृष्टि फार्म हाउस के आसपास पानी भर गया। करीब 150 लोग फंसे हैं। उनका रेस्क्यू जारी है। उधर, महाराष्ट्र में कल्याण-कसारा रूट पर सुबह 6.30 बजे पटरियों पर मलबा जमा हो गया। एक पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया।
IMD ने रविवार (7 जुलाई) के लिए पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 17 राज्यों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार सुबह लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार, कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे व्यस्त कल्याण-कसारा रूट पर भारी बारिश के कारण अटगांव और थानसित स्टेशनों के बीच मिट्टी जमने के कारण पटरियों को “असुरक्षित” घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ भी गिर गया।