Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लोकसभा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने 5 लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री पवन साय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विधायक पुन्नूलाल मोहले, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मधुसूदन यादव, रजनीश सिंह और निरंजन सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए धरमलाल कौशिक, भैयालाल राजवाड़े और चंपा देवी पावले, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए शिवरतन शर्मा, कृष्णा राय, लक्ष्मी वर्मा, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरीशंकर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सरला कोसरिया पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा इसके साथ ही भाजपा ने जशपुर जिले के लिए पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अनुराग सिंहदेव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।