Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। कुम्हारी में महामाया केडिया रोड पत्थर खदान के पास सड़क दुर्घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच प्रारंभ हो गई है। मंगलवार की रात 8:15 बजे महामाया पारा केडिया पत्थर खदान कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी कंपनी के बस क्रमांक सीजी 07 सी 7783 के पत्थर खदान में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा उक्त घटना के कारणों की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 महेश सिंह राजपूत द्वारा घटना की दण्डाधिकारी जांच प्रारंभ कर दी गई है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी सड़क दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई?, क्या घटना के तत्काल बाद मृतकों एवं घायलों को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था/सुविधा उपलब्ध करायी गई?, सड़क दुर्घटना के इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार तो नहीं है? आदि बिंदुओं पर जांच करेंगे। इस दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके संबंध में आवश्यक सुझाव भी देंगे। उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को जानकारी या लिखित सूचना देनी हो तो वे 15 दिवस के भीतर अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय भिलाई-3 में उपस्थित होकर जानकारी या लिखित सूचना दे सकते हैं।