Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में शिवभक्त मंदिरों में कतार लगाए खड़े हैं। दुर्ग जिले में भी महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। शिवनाथ नदी के तट से लेकर देव बलौदा के प्राचीन शिवमंदिर तक सभी जगह महादेव के जयकारें लग रहे हैं। दुर्ग में शिवनाथ नदी तट के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पंचाक्षरी मंत्र, महामृत्युंजय जाप और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शंखनाद से भक्तिमय माहौल बन गया।
महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में विशेश साजसज्जा की गई। विशेष रूप से देव बलौदा स्थित प्राचीन शिवमंदिर में सुबह 3 बजे से ही भक्तों की भीड़ लगी शुरू हो गई। मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर लंबी कतार लगी रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं नु रुद्राक्ष से शिवलिंग का निर्माण किया। रुद्राक्ष के शिवलिंग के दर्शन कर उसकी भी विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा भिलाई के बैकुंटधाम में भी सुबह से भक्त पूजा अनुष्ठान कर रहे हैं। आसपास के सभी मंदिरों में शिवभक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं।
बता दें इस बार महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं है। महाशिवरात्रि के दिन चतुर्दशी तिथि के साथ त्रयोदशी तिथि भी है। शास्त्रों में इसका विशेष महात्व भी है इसलिए शुभ मुहूर्त में पूजन करने से भगवान शिव की कृपा मिलेगी। यही नहीं महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा करने का भी विधान है। दिनभर व्रत करने के बाद रात्रि जागरण करने से महाशिवरात्रि का विशेष फल मिलता है। यही नहीं महाशिवरात्रि के भोर में नदी स्नान का भी विशेष महत्व होता है।