Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के बोरिया गेट के पास सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों दूर तक उछलकर गिर गए। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला सीआईएसएफ के जवान की पत्नी थी। हादसे की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी व भिलाई भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए रवाना किया।
मिली जानकारी के अनुसार तालपुरी निवासी प्रमिला भोसले (50) सोमवार की सुबह अपने बेटे विशाल भोसले के साथ बोरिया मार्केट खरीदारी के लिए गई थी। बोरिया गेट पर चाइना बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। विशाल भोसले बाइक चला रहा था और उसकी मां प्रमिला भोसले सामान लेकर पीछे सीट पर बैठी थी। मार्केट से निकलकर जैसे बाइक बोरिया गेट के नजदीक पहुंची वहां तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर के साथ बाइक सवार दोनों सड़क पर घिसटत रहे और प्रमिला भोसले हाइवा के नीचे आ गई।
हादसे के बाद हाइवा चालक वहां से भाग गया और प्रमिला भोसले का सिर हाइवा के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके बेटे को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद सीआईएसएफ के अधिकारी व भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बीएसपी यूनियन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतका के पति श्रीराम भोसले चुनाव ड्यूटी में पश्चिम बंगाल गए हुए हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मृतका प्रमिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में भेजा।