Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। नंदिनी रोड़ पर देशी शराब की दुकान के पास मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे दीवार तोड़ते हुए हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रेलर की मुंडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें फंसने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जामुल में नंदनी रोड से लगे देशी शराब दुकान के पास यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह 8 से 8:30 बजे की यह घटना बताई जा रही है। सड़क किनारे होर्डिंग पोल को ठोकर मारते हुए ट्रेलर चालक बाउंड्रीवाल को तोड़ता हुए घुस गया। हादसे के बाद ट्रेलर की मुंडी पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जामुल पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि चालक रायगढ़ का रहने वाला है और उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारण की भी जांच की जा रही है।