Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Jennifer Gates: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल बिल गेट्स नाना बन गए हैं. उनकी बेटी बड़ी जेनिफर गेट्स पति नायल नासर के साथ अपने पहले बच्चे की घोषणा की है.
बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने 4 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बच्चे और पति के साथ तस्वीर शेयर करते अपनी मां बनने की खुशी जाहिर की.

इसके साथ ही जेनिफर ने लिखा कि हमारे छोटे से परिवार को प्यार भेजना. इस पोस्ट को बिल गेट्स ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि जेनिफर और नासर को प्यार. इसके साथ ही जेनिफर की मां मेलिंडा गेट्स ने भी इस खबर पर अपनी खुशी जाहिर की है.
इस पोस्ट में मेलिंडा गेट्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है. बता दें कि जेनिफर की मां बनने की खबर से पूरा गेट्स परिवार बेहद खुश है. जेनिफर ने यह नहीं साफ किया कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी.
बता दें कि जेनिफर गेट्स ने अक्टूबर 2021 में नायल नासर से शादी की थी. साल 2017 में जेनिफर ने यह बताया था कि वह नासर के साथ रिलेशनशिप में है.
पिछले साल नवंबर में कपल ने यह ऐलान किया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं. इसके साथ ही जेनिफर ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी.