Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। जिले में पुलिस ने एक बार फिर कुरुद गोकुल धाम स्थित ललित कबाड़ी के गोदाम में छापेमारी की है। पुलिस ने यहां से तीन ट्रकों में चोरी का माल जब्त किया है। पुलिस ने ललित कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई जारी है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने देर रात जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ललित कबाड़ी के गोदाम में छापा मारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि इस बार ये खबर लीक नहीं होनी चाहिए और ललित कबाड़ी फरार नहीं होना चाहिए।
एसपी के निर्देश पर एसीसीयू की टीम छापा मारने पहुंची। टीम ने देर रात जामुल पुलिस को भी बुलाया। इसके बाद दोनों पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने बड़े ही गोपनीय तरीके से ललित कबाड़ी के ऊपर छापा मार कार्रवाई की है। किसी को पता ना चले इसलिए कार्रवाई देर रात 12 बजे के बाद की गई। पुलिस की टीम ललित कबाड़ी के गोकुल नगर जामुल स्थित गोदाम में अचानक पहुंची। टीम ने देखा कि वहां रात में गाड़ियों को काटने का काम चल रहा था। पुलिस ने तुरंत गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया।
ललित कबाड़ी के गोदाम से अवैध रूप से रखा गया भारी मात्रा में भिलाई स्टील प्लांट का सरिया, रेलवे एवं अन्य उद्योगों से चोरी किए गए लोहे लोहा, एंगल और गाड़ियों के पार्ट्स को तीन ट्रकों मे लोड किया जा रहा था। पूरे कबाड़ को जिले से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे अवैध कबाड़ को जब्त कर लिया है।