Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी 11 मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर(आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पीडब्लयूडी, पीएच, विधिविधाई व नगरीय प्रशासन मंत्रालय दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह जेल, पंचायत और ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, विज्ञान और प्रद्योगिकी विभाग दिया गया है। बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग दिए गए है। रामविचार नेताम को आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, केदार कश्यप को वन एवं जलवायू परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहाकरिता, लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग, श्याम विहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन, ओपी चौधरी को वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग तथा टंकराम वर्मा को खेल कूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग दिए गए हैं।