Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
बेंगलुरु के नागवारा में मंगलवार को अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

बेंगलुरु के नागवारा में मंगलवार को अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का परिवार बाइक से जा रहा था, तभी पिलर उनके ऊपर गिर गया। महिला के जुड़वां बच्चों में से बेटे की जान चली गई, जबकि बेटी गंभीर है।
घटना के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह हादसा 40% कमीशन वाली सरकार के कामकाज का नतीजा है। इसी वजह से किसी काम में क्वालिटी नहीं बची है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु मेट्रो के MD ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इधर, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।