Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

MP Breaking खरगोन ! मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आज एक व्यक्ति अपने तीन बच्चों के साथ डैम में कूद गया। घटना में चार और सात वर्षीय बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि पिता और एक बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया।
MP Breaking खरगोन कोतवाली के प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि संजय नगर निवासी कारीगर शहजाद अपने तीन बच्चों को लेकर पांच किलोमीटर दूर कुंदा नदी पर बने तोरण डैम पर गया था। वहां उसने तीनों बच्चों को लेकर छलांग लगा दी। मौके पर उपस्थित आठ लोगों ने शहजाद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और फिर से कूदने लगा। लोगों ने शहजाद और 8 वर्षीय उसकी पुत्री सुहाना को बाहर निकाल लिया।
MP Breaking घटना में उसके दो अन्य बच्चे 7 वर्षीय फैजल और 4 वर्षीय अरहान की डूब जाने से मृत्यु हो गई। दोनों के शव निकालकर जिला अस्पताल भेजे गए हैं। शहजाद को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह दिन पूर्व ही शहजाद के यहां एक और पुत्री पैदा हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई प्रतीत हो रही है।