Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी हासिल करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रशासन की ओर से एक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय प्राइवेट संस्थाओं के साथ मल्टीनेशनल कंपनी में युवाओं को काम करने का मौका मिलेगा।
8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स के साथ पहुंचना होगा।
प्लेसमेंट कैम्प 14 मार्च को रायपुर में हाेने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ये कैम्प लगा रहा है। राजधानी के पुराने पुलिस हेड क्वार्टर कैम्पस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैम्प आयोजित है। इस भर्ती के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा बिजनेस / गेस्ट डिलाइट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये है योग्यता
इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं एवं स्नातक (टैली ईआरपी 9 एम. एस. ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहित) आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक 14 मार्च को कैम्प में पहुंच सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।