Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 11 जवानों के घायल होने की खबर हैं। जिनमें से चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।
जानकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई है। बताया गया है कि बीते चार घंटों से मुठभेड़ जारी है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत और आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार टेकलगुड़ेम गांव में नया पुलिस कैंप खोला गया है। यहां से कोबरा, एसटीएफ व डीआरजी के जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे।
इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए थे।