स्वामी आत्मानंद विद्यालय छावनी की प्राचार्य को भेजा गया जरवाय, आप भी देखें जारी आदेश…


दुर्ग। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग द्वारा बीते दिन आदेश जारी कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शीला फ्रांसिस को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरवाय, विकासखण्ड धमधा में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी व स्वामी आत्मानंद उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति के पदेन सचिव के हस्ताक्षर युक्त यह आदेश 18 जनवरी को जारी किया गया, जिसमें उन्हें जरवाय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय को उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्ति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। उक्त आदेश के परिपालन एवं प्रतिनियुक्ति आदेश की प्रत्याशा में उन्हें जरवाय शा.उ.मा.वि. में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।