Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
गरियाबंद। मैनपुर आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल के ग्रामों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था किसी से छिपा नहीं है बावजूद इसके व्यवस्था ठीक करने के बजाय संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले के सामने आने पर लीपापोती करने की कोशिश करते हैं ऐसे एक नहीं दर्जनों मामले पूर्व में मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में देखे गए हैं, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने के बजाय व्यवस्था बिगड़ती जा रही है,

आज गुरुवार को मैनपुर एस डी एम हितेश पिस्दा विकास मैनपुर के दूरस्थ ग्राम कांडसर के आश्रित ग्राम डुमाघाट के प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल भवन में ताला लगा हुआ था कोई भी बच्चा और शिक्षक स्कूल में नहीं थे यहां देख कर निरीक्षण में पहुंचे एसडीएम काफी नाराज हुए,दोपहर एक बजे आज स्कूल मे जहाँ ताला लगा हुआ था इस प्राथमिक में 62 बच्चे जिसमे 2 शिक्षक है दोनों अनुपस्थित थे।
वहीं माध्यमिक शाला में 30 छात्र छात्राए है जिसमे भी 2 शिक्षक है दोनों अनुपस्थित थे, एसडीएम मैनपुर ने प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला के चारों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है इस दौरान एसडीएम ने ग्राम पंचायतों में चल रहे आयुष्मान कार्ड योजना एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय सीमा पर निर्माण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
क्या कहते हैं एसडीएम
मैनपुर एसडीएम हितेश पिस्दा ने चर्चा में बताया आज गुरुवार को ग्राम डूमाघाट प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान स्कूल के गेट पर ताला लगा हुआ था और स्कूल में कोई भी बच्चे नहीं थे और शिक्षक भी अनुपस्थित थे ,उन्होंने बताया अनुपस्थित चारों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा उन्होंने कहा लगातार निरीक्षण कार्य जारी रहेगा।