Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
बीजापुर. ब्लैक मेल कर पैसों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. दरअसल, बीते 30 मार्च को प्रार्थी ने थाना कुटरू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया था कि नवम्बर 2022 को प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात नंबर से वॉट्सएप कॉल आया, जिसे रिसिव नहीं किये जाने से आवश्यक कार्य होना बताकर वीडियो कॉल रिसिव करने को कहा गया.

बीजापुर. ब्लैक मेल कर पैसों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. दरअसल, बीते 30 मार्च को प्रार्थी ने थाना कुटरू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया था कि नवम्बर 2022 को प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात नंबर से वॉट्सएप कॉल आया, जिसे रिसिव नहीं किये जाने से आवश्यक कार्य होना बताकर वीडियो कॉल रिसिव करने को कहा गया. वीडियो कॉल रिसिव करने पर न्यूड वीडियो (Nude Video) दिखने से प्रार्थी ने तुरंत विडियो कॉल कट कर दिया. जिसके बाद अज्ञात लोगों ने मेरे चेहरे को जोड़कर मार्फ वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए मुझसे पैसे की मांग की गई.
प्रार्थी ने लोकलाज के डर से न्यूड वीडियो (Nude Video) कॉल करने वाले आरोपियों को 31 दिसंबर 2022 से 22 फरवरी 2023 तक कुल 10,18,900 रुपये ऑनलाइन आरोपी द्वारा दिए गए नंबर में जमा कराया. रिपोर्ट पर कुटरू थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.