Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नौतपा के 6वें दिन रिकार्डतोड़ गर्मी प्रदेश के लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। गुरुवार को प्रदेश का तापमाल 47 डिग्री को छू गया। तपती गर्मी का असर यह रहा कि लू के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। रायपुर ट्रैफिक जवान सहित दुर्ग के अमलेश्वर में बुजुर्ग व बिलासपुर में एक महिला की मौत हो गई। भारी गर्मी को देखते हुए सरकार ने लोगों ने सावधानी बरतने व धूप में घर से निकलने से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9°C दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर व राजनांदगांव में पारा 46°C तक रहा। इसके अलावा दुर्ग में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौजूदा समय में यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में तापमान में और भी वृद्धि संभव है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण के साथ बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पश्चिम बांग्लादेश तक फैला है। यह माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। शुक्रवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर, उष्ण रात्रि की स्थिति और वज्रपात के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
तपिश के कारण तीन की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण ट्रैफिक पुलिस जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई है। रायपुर में ड्यूटी करने जा रहे जवान भागीरथी कंवर ने दम तोड़ दिया। वो भनपुरी यातायात थाना में पोस्टेड था। वहीं बिलासपुर में महिला की मौत हो गई है। सरगांव के वार्ड क्रमांक-14 स्थित घर के आंगन में महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है।