Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली। दुर्ग एसपी के निर्देश पर यातायात विभाग की महिला कर्मियों ने नेहरू नगर चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। इस दौरान सुबह 10.00 बजे से यातायात पुलिस विभाग में तैनात महिला आरक्षक अमिता कौडो, माधुरी कोरी, रत्ना सागर एवं ग्लोरिया तिर्की चौक पर तैनात रही।
महिला आरक्षकों के द्वारा बिना हेलमेट वाहन चला रहे दो पहिया वाहन चालकों खास कर महिला वाहन चालक को बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान समझाइश दी गई। महिला आरक्षकों ने किसी सडक दुर्घटना होने पर सर को हेलमेट किस प्रकार बचाता है और हेलमेट न होने से हम एक गंभीर अवस्था में या सर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में समझाईस देते हुए भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करने अपील की गई।