Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी के माउंट लिट्रा स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें कार और बाइक की टक्कर में बलौदा बाजार निवासी बाइक सवार व्यवसाई की मौत हो गई है. वहीं साथ बैठी महिला घायल हो गई है.

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी के माउंट लिट्रा स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें कार और बाइक की टक्कर में बलौदा बाजार निवासी बाइक सवार व्यवसाई की मौत हो गई है. वहीं साथ बैठी महिला घायल हो गई है.
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह खेत में जा पलटी. वहीं कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है. घायल महिला का पलारी के स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है. पलारी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचवाया. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.
घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बलोदा बाजार निवासी कमल कसेर 40 वर्ष बाइक से रायपुर से बलोदा बाजार अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। की तभी ग्राम बिनौरी के पास सड़क में फैले ग्रीस से बाइक से अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गया, गिरने के बाद पीछे से आती तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही तेज रफ्तार कार भी खेतो में जाकर पलट गई। जिसके चालक का अभी पता नही चला है। पलारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। एवम घटना की जांच में जुटी है।