Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-7 में गुरुवार को सुबह से एक पिकअप लावारिश हालत में खड़ी थी। सुबह से देख रहे लोगों ने रात को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब पिकअप की जांच की तो उनके होश उड़ गए। पिकअप में पत्ता गोभी से भरी बोरियां थी। इन बोरियों के नीचे भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने पूरा गांजा जब्त कर लिया। जब्त गांजा की कीमत 17 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने वाहन चालक की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार देर रात को सूचना मिली के सेक्टर-7 कल्याण कॉलेज के पास एक पिकअप लावारिश हालत में खड़ी है। पिकअप में पत्ता गोभी की बोरियां भरी हुई थी। लोगों ने बताया कि पिकअप को कोई यहां खड़ीकर चला गया है जो कि संदिग्ध लग रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप ओडी 14 वी 4975 की जांच की। सब्जी की बोरियों के नीचे कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पुलिस ने उसकी जांच की तो वह गांजा निकला। पिकअप वाहन में रजिस्ट्रेशन नंबर ओड़िशा का होने से पुलिस को आशंका है कि गांजा तस्करी ओड़िशा से हो रही है।
मौके पर पुलिस को वाहन चालक नहीं मिला। आसपास पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। थाने ले जाने के बाद जब गांजे का वजन कराया गया तो यह कुल 1 क्विंटल, 70 किलो 500 निकला। गांजा की कीमत 17.05 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं पिकअप वाहन की कीमत 5 लाख रुपए आंका गया है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 22.05 लाख रुपए की मशरूका बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।