Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Plant At Home Vastu : आज कल घरों में पौधा लगाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में इस्तेमाल तो किया जाता है साथ ही यह कई ग्रहों में बदलाव भी कर सकता है। हल्दी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। हल्दी ना सिर्फ भोजन का रंग बदलती है बल्कि इसे खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्या आप जानते हैं कि घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। हल्दी पूजा सामग्री की आवश्यक वस्तु है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का पौधा घर के अंदर लगाना फायदेमंद होता है। घर में हल्दी का पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों के रिश्ते मजबूत होते हैं। हालांकि हल्दी के पौधे से शुभ लाभ पाने के लिए इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का पौधा दक्षिण और पूर्व केंद्र में लगाना चाहिए। अगर इस दिशा में हल्दी का पौधा लगाया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं तो हल्दी का पौधा पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाएं।
हल्दी का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। हल्दी से बृहस्पति ग्रह भी मजबूत होता है। साथ ही पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा हलकुंड का एक टुकड़ा घर की तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।