Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Politics : रायपुर ! सत्ता के लौटने पर जिहादियों और उपद्रवियों पर बुलडोजर चलाये जाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम ने साफ़ किया है कि उनका विश्वास कानून पर है और जहाँ तक प्रदेश में बुलडोजर चलाये का प्रश्न है तो प्रदेश में सिर्फ कानून का ही राज चलेगा। उन्होंने डॉ रमन सिंह के बयान को भी रेखांकित करते हुए भाजपा की पूर्ववर्तीभाजपा सरकार पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ठीक बात कह रहे हैं।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रमन सिंह ने स्वीकार किया है एक साल कमीशनखोरीबंद करो और 30 साल राज करो। कमीशनखोरी तो बंद नहीं किए और सत्ता से चले गए। अरुण साव पहले इसकी शुरुआत अपने घर यानी भाजपा से करें।
अरुण साव ने कहा था कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, माफियाओं के गढ़बन गया है। आज निरंकुश कानून व्यवस्था के कारण लव जिहाद और लैंड जिहादकी घटनाएं हो रही है। इस कांग्रेस सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं।वे सत्ता में आएंगे तो अपराधियों पर बुलडोजर चलाएंगे।