प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, सीएम बघेल 129 करोड़ के विकास कार्याें का देंगे सौगात

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

सीएम बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।