Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए समाज सेवियों द्वारा जगह जगह प्याऊघर शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुपेला घडी चौक पर एक अलग ही प्याऊघर का शुभारंभ हुआ। विधायक रिकेश सेन ने यहां देशी गुड के पानी वाले प्याऊघर का शुभारंभ किया।
घड़ी चौक सुपेला में विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह द्वारा प्याऊ घर प्रारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भीषण गर्मी तेज धूप में शहर की यातायात व्यवस्था को सम्हालने वाले सिपाही को शीतल जल पिला कर किया। इस प्याऊ घर में देशी गुड़ और मटके का शुद्ध शीतल जल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नागरिकों व यात्रियों के सेवार्थ उपलब्ध रहेगा।