Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Raipur breaking रायपुर ! राजधानी रायपुर के एक कारोबारी के दफ्तर में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। आपको बता दें कि हथियारों से लैस पुलिस जवानों और महिला पुलिसकर्मियों के साथ आईटी की टीम पहुंची है। कल सुबह ही अफसरों की टीम ने कारोबारी के यहां दबिश दी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को टैक्स में चोरी का बड़ा इनपुट मिला है।
Raipur breaking इनकम टैक्स विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के पंडरी स्थित ओडिशा-बंगाल रोड कैरियर्स के ठिकानों पर ये छापा पड़ा है। टीडीएस में गड़बड़ी को लेकर मिली शिकायतों की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। रोड लाइंस का कारोबार रवि अग्रवाल नाम के कारोबारी का है। अफसरों ने रवि और इसके स्टाफ से भी पूछताछ की है। ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर फर्जी बिल जारी करने, टीडीएस की कटौती की भी चोरी की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी, फिलहाल जांच जारी है।