Raipur Breaking  पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का दावा 52 से 55 सीटें जीतेगी भाजपा


Raipur Breaking  रायपुर ! छत्तीसगढ़ विधानसभा के एग्जिट पोल के नतीजे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू किया है। उन्होंने ने कहा कि करीब 52 से 55 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत कर आएगी। डॉ सिंह ने कहा एग्जिट पोल में 48 सीटे भारतीय जनता पार्टी की दिख रही है।

डॉ सिंह ने कहा कि सरगुजा और बस्तर की सीटे में जो कम एग्जिट पोल में बताई जा रही है उसमें भी 3 दिसंबर को क्लियर हो जाएगा। 75 पार की जो बात कांग्रेस करते आ रही है वो 30 से 35 सीटों में सिमट जाएगी।

Raipur Breaking  एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है बस्तर और सरगुजा का वोटिंग परसेंटेज है,, उसके हिसाब से नही दिखाया जा रहा है। वहीं उन्होंने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री बघेल 75 पार का सपना देख रहे है।