Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Raipur Breaking : रायपुर ! छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम के द्वारा गौठान में रखे गौवंश के नीलामी के जारी विज्ञापन का कड़ा विरोध किया है।
Raipur Breaking : अग्रवाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि रायपुर नगर निगम गौमाता को कसाइयों के हाथ में बेचने की कोशिश कर रही है। उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्या गोबर खरीदने, गौमूत्र खरीदने व गौठानो पर अरबो रुपया खर्च करने का ढिंढोरा पीटने वाली यह सरकार क्या गौ माता को गौठानो में रख भी नहीं सकती ? उन्होंने कहा कि गौवंश को किसी भी स्थिति में कसाइयों के हाथों सौपने नहीं देंगे।
उन्होने कहा कि रायपुर नगर निगम अगर गाय और अन्य पशुओ को नीलाम करेगा तो उन्हें खरीदने वाला कौन होगा ? इसका निर्धारण कैसे होगा, कि खरीदने वाला गौमाता को पालेगा या सेवा करेगा। कहीं इस नीलामी के माध्यम से कसाई लोगो का प्रवेश तो नहीं हो जाएगा ? इस पर सरकार को चिंतन करना चाहिए। उन्होने कहा कि गौवंश कि नीलामी किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।