Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में सट्टा खेलने वाले अंतरराज्यीय सटोरियों को गरिफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। सभी सटोरियें है मूलतः बिहार के निवासी हैं, जो कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर पैनल का संचालन कर रहे थे। सटोरियों के कब्जे से 7 लैपटॉप,19 मोबाइल फोन ,7 पास बुक, 5 चेक बुक तथा 10 एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 60 हजार रुपए है। पुलिस ने बताया कि कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे।
दरअसल पुलिस को गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट मिला था। उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर की। प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रेड किया गया। सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव 364 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।
लगातार कर रही है कार्रवाई
रायपुर पुलिस लगातार सट्टा संचालित करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। पिछली कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को इनपुट मिला था। जिसके बाद कोलकाता में जाकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी कोलकाता से ही 08 सटोरियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000 रुपए तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग एटीएम कार्ड जब्त किया गया। अब तक गिरफ्तार कुल 13 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 32 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।
35 बैंक खातों की हुई है जानकारी
गिरफ्तार सटोरयिों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 35 बैंक खातओं की जानकारी प्राप्त हुई है। सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज है। सटोरयिों के विरूद्ध प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है। वर्ष 2024 के आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे लगभग 110 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई है। प्राप्त बैंक खातों के राशियों को होल्ड कराने बैंकों को पत्राचार किया जा रहा है। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्रधान आरक्षक आरक्षक सरफराज चिश्ती, मोह. सुल्तान, महेन्द्र राजपूत, नोहर देशमुख, आरक्षकरवि तिवारी, कमल धनगर, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
यह हैं गिरफ्तार आरोपी