Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Rajeev Yuva Mitan : रायपुर ! वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी 02 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे।
प्रदेश कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार श्री गांधी मेला ग्राउण्ड नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को 02 सितम्बर को सम्बोधित करेंगे।श्री गांधी विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान का भी औपचारिक रूप से शुभारंभ करेंगे।
इस सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्रीगण एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।