Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिले के डोंगरगढ़ ब्लाक के बिजनापुर गांव में नाले के नीचे युवती की लाश मिली है। राहगीर ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहरा चौकी पुलिस अंतर्गत खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग में बिजनापुर नाले में शुक्रवार की सुबह युवती का शव मिला। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा और पुलिस को सूचना दी। राहगीर ने जब शव को देखा तो उसके कपड़े खुले हुए थे। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवती की दुष्कर्म के हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने आवश्यक सैंपल कलेक्ट किए। वहीं मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।