Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

मंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गरुड़ के बच्चे मिलने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी को पूरो देश अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था और इधर मुंगेली जिले के श्वेतगंगा में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर की साफ सफाई के दौरान गरुड के बच्चे दिखे। सफाई के दौरान यहां मंदिर के बगल में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के ऊपर अचानक चार गरुङ पक्षी के बच्चे आ गए हैं। इसे शुभ संकेत मानते हुए लोग पूजा अर्चना कर रहे है।
मंदिर में अचानक गरुड पक्षी के बच्चों को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित हैं। गरुड़ का विष्णु का वाहन माना गया और रामायण काल में इसका काफी महत्व है। रामायण काल में इसे जटायू के नाम से जाना जाता था। इस दुर्लभ पक्षी के दर्शन के लिए आसपास सहित दूर- दूर से लोग पहुंच रहे हैं इस पक्षी का शास्त्रों में अलग महत्व है जिसे रामायण में जटायु के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण इसकी सुरक्षा और खानपान के लिए व्यवस्था में लगे हुए हैं। मंदिर की साफ सफाई और सुरक्षा के साथ स्थानीय पुलिस रोजाना यहां श्रमदान में सहयोग कर रही है।