Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। 3 अप्रैल की दरमियानी रात बाजार चौक में स्थित धनीराम ज्वेलर्स के शटर का सेंटर लॉक तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा चांदी के जेवरात चोरी किया गया था।

भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। 3 अप्रैल की दरमियानी रात बाजार चौक में स्थित धनीराम ज्वेलर्स के शटर का सेंटर लॉक तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा चांदी के जेवरात चोरी किया गया था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे लगभग 1 किलो चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंची है। फुटेज में देखा गया कि, तीन चोर शब्बल और अन्य सामान लेकर जा रहे है।
जानिए क्या था मामला
मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी मुख्य बाजार में धनीराम ज्वेलर्स और धनीराम बर्तन दुकान में लाखों की चोरी हो गई थी। दोनों दुकान एक ही मालिक की है। दुकान संचालक रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर गया था। मंगलार सुबह जब वो दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान संचालक दुकान के अंदर गया तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है।
जेवरात और बर्तन की हुई थी चोरी
दुकान संचालक के अनुसार दुकान से सोने के कुछ आभूषण, एक किलो तक चांदी के आभूषण और काफी मात्रा में बर्तन चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास भारी मात्रा में सोने और चांदी का आभूषण जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और किन जगहों पर इस तरह की वारदात को अजांम दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी के आरोपी पेशेवर गिरोह संबंधित हैं। आज दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव इस मामले का दोहपर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खुलासा कर सकते है।