Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
झारखंड। झारखंड स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट, झारखंड ग्रुप ऑफ गाईस, रिफ्रेक्ट्री यूनिट और कोलियरी डिवीजन के लिए 244 पदों पर बंपर वैंकेसी निकली हुई है। 25 मार्च से आवेदन शुरू होगा। 15 अप्रैल अंतिम तारीख है।

झारखंड। झारखंड स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट, झारखंड ग्रुप ऑफ गाईस, रिफ्रेक्ट्री यूनिट और कोलियरी डिवीजन के लिए 244 पदों पर बंपर वैंकेसी निकली हुई है। 25 मार्च से आवेदन शुरू होगा। 15 अप्रैल अंतिम तारीख है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेडिकल में कई विभागों के पदों पर बंपर भर्ती होनी है। खदान के लिए मेडिकल स्टाफ और एसीटीओसीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती होनी है। झारखंड स्थित सेल की खदान किरीबुरु, मेघाहाताबुरु, गुआ, चिड़िया (मनोहरपुर) के लिए कुछ पदों पर नियुक्ति होने वाली है।
अस्पताल के लिए एस-3 ग्रेड में में तीन डाक्टरों की भर्ती होगी। एनेस्थिया स्त्री रोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल है। इनके अलावा मेडिकल ऑफिसर (MO) E-1 के लिए 02 पद, मेडिकल ऑफिसर (OHS) E-1 के लिए 01 पद, मैनेजमेंट ट्रेनिज E-1 के लिए 03 पद की बहाली निकाली है। इसके अलावा ऑपरेटर कम टेक्निशियन ट्रेनीज 5-3 ग्रेड में इलेक्ट्रिकल में 16 पदों पर भर्ती होनी है। गाइनिंग फोरमैन 5-3 ग्रेड में 9, surveyor 5-3 ग्रेड मे 06, mining mate 5-1 ग्रेड में 20, ACTT हेवी गोटर वाहन चालक 5-1 ग्रेड में 34 पदों के लिए बहाली निकाली गई है।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 मार्च से शुरू हो रही है, जो 15 अप्रैल 2023 है। परीक्षा मई से जून 2023 में होगी। इसके लिए आवेदन की प्रोसेसिंग फी E-1 से E-3 तक 700, 5-3 के लिए 500 और 5-1 के लिए 500 रखी गयी है। ST, SC, और PwBD के लिए 200, 150 और 100 रखी गई है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने इसका स्वागत किया है। प्रबंधन से मांग किया है कि स्थानीय बेरोजगारों को मोका मिलना चाहिए।