Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 49 स्टेशनों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत 32 स्टेशनों का पूनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। अभी हाल ही में 26 फरवरी 2024 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में देश के 553 रेलवे स्टेशनों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 37 स्टेशनों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत 21 स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास किया गया।

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को आने वाले 40–50 सालों के यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख कर इस वृहत कार्य की योजना बनाई गई है। भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को विकसित करने का लक्ष्य रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है । रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे देश की लाइफ लाइन है । रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है । इसी कड़ी में देशभर के रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने पर काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद सुविधाओं की शुरुआत के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है।

स्टेशन पर होंगे विकास के कई कार्य
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई पावर हाउस स्टेशन में विकास के अनेक कार्य कराये जाएंगे, जिसमें यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो जायेगा। आगमन और प्रस्थान के लिये अलग मार्ग, चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, वाल पेंटिंग्स व म्यूरल्स में स्थानीय संस्कृति की झलक,आकर्षक कॉनकोर्स, वेटिंग हॉल में फर्नीचर्स, कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड,आकर्षक पोर्च, पार्किंग्स की सुविधा, चौड़ा फुटपाथ, स्टेनलेस स्टील चेयर, अपग्रेडेड अनारक्षित टिकट और पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइनेज, स्टेशन परिसर में हाई मास्ट से प्रचूर लाइट , सीसीटीवी द्वारा निगरानी, गार्डन व मनमोहक लैंड स्केपिंग, आधुनिकता व परंपरा को एक साथ प्रदर्शित करता शानदार फसाड इत्यादि अत्याधुनिक सुविधायें यहाँ उपलब्ध होंगी।

स्टेशन के विकास से मिलेगी पर्यटन को नई ऊंचाई
छतीसगढ़ राज्य का स्टील सिटी के नाम से विख्यात भिलाई शहर शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का बड़ा केंद्र भी है । यहां देश के सभी हिस्सों के निवासियों की अच्छी ख़ासी बसाहट है, इसलिए भिलाई शहर को मिनी भारत भी कहा जाता है । यहां पर आसपास बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जिसमें छतीसगढ़ का खजुराहों के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर, कला एवं संस्कृति की नगरी खैरागढ़ सहित अनेक पर्यटन स्थल अवस्थित है । भिलाई पावर हाउस स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास आने वाले दिनों में यहां के पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान करेगा । इससे यात्रियों के लिये आरामदायक व सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे, जिसका एक महत्वपूर्ण प्रतीक भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य हैं।
