Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे। अडानी के अर्थतंत्र पर ऐसा असर पड़ा कि अब छंटनी तक की नौबत आने लगी है।

भिलाई। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे। अडानी के अर्थतंत्र पर ऐसा असर पड़ा कि अब छंटनी तक की नौबत आने लगी है। एससीसी (ACC) और अंबूजा सीमेंट्स को खरीदने वाले अडानी ग्रुप के छत्तीसगढ़ स्थित जामुल एसीसी प्लांट से मायूस करने वाली खबर सामने आ रही है।
यहां के टेक्नीशियन को बोल दिया गया है कि आप वीआर ले लें। अन्यथा कंपनी आपको जबरन रिटायर कर देगी। एसीसी जामुल भिलाई के कार्मिकों ने मीडिया के सूत्रों को बताया कि कंपनी के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों ने टेक्नीशियन को बुलाना शुरू कर दिया है। सभी यही बोला जा रहा है कि वीआरएस ले लीजिए। कंपनी अब आपको आगे मौका नहीं देने वाली है।
अगर, खुद वीआर नहीं लेंगे तो अनिवार्य रूप से हटा दिया जाएगा। जिस-जिस कार्मिकों को छंटनी का संदेश दे दिया है, अब वे तनाव में आ चुके हैं। परिवार के भरण-पोषण को लेकर परेशान हो गए हैं। नौकरी जाने के बाद होम लोन, कार लोन, बच्चों के स्कूल की फीस आदि को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। कार्मिकों का एक दल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाने की तैयारी कर चुके हैं।
अडानी ग्रुप (Adani Group) के बारे में पिछले साल ही दावा किया गया था कि छंटनी का दौर शुरू होने जा रहा है। पहली गाज कारपोरेट आफिस में बैठने वाले अधिकारियों पर गिरने वाली थी। इस बाबत अडानी ग्रुप की ओर से आधारिक पुष्टि नहीं की गई है। इंतजार किया जा रहा है कि जल्द ही प्रबंधन की ओर से इस पर कोई जवाब आएगा।