Road Sefty Month: सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को यातायात से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी, वीडियो क्लीप व नुक्कड़ नाटक से ग्रामीण हो रहे जागरूक


भिलाई। सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन यातायात कार्यालय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय में के.पी.एस. स्कूल नेहरू नगर, ज्योति स्कूल चरोदा एवं शकुंतला विद्यालय रामनगर सुपेला के कुल-426 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा प्रदर्शनीय का अवलोकन किया गया। यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओं से कहा गया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातों को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे।

यातायात प्रदर्शनीय में स्कूली बच्चो के लिए बनाये गये गेम को बच्चे खेलकर लाभाविंत एवं उत्साहित हुए।
ग्राम पौउवारा में आयोजित मंडई में अंजोर रथ में लगे एलईडी में वीडियो क्लीप व नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों का यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
तीसरे दिन यातायात पुलिस द्वारा चौक चौराहो में 3000 लोगो को यातायात नियम संबंधित समझाईस देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा यातायात प्रदर्शनीय में लगाये गये स्टाल में 50 लोगो द्वारा लर्निग लायसेंस बनाया गया।

आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है। जिसमें उपस्थित छात्र-छा़त्राओं को आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोड़ी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक ग्राम पौउवारा में आयोजित मंडई में अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में किन किन कारणों से सडक दुर्घटनाएं होती है वीडियो क्लीप के माध्यम से दिखाया गया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों का यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया।

इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन करने वाले को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और नियमों का पालन नहीं करने वाले को स्वयं एवं दूसरे की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी गई।

अपील:- यातायात पुलिस के आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा यातायात कार्यलय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है।