Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 7 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। सरकार के आदेशानुसार 2018 बैच से लेकर 2020 बैच के IAS अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी के तहत जिला पंचायतों का सीईओ व कुछ को निगम आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जशपुर 2018 बैच के आईएएस संबित मिश्रा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा के पद पर पदस्थ करता है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगांव आईएएस अमित कुमार को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है।
इसके अलावा आईएएस अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जशपुर, आईएएस सुरूचि सिंह को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया। आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर के पद पर पदस्थ किया गया। आईएएस रोमा श्रीवास्तव को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया। आकांक्षा शिक्षा खलखो को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर के पद पर पदस्थ करता है।