Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर. राजधानी में स्कूल वैन चालक की लापरवाही सामने आई है. KPS की स्कूल वैन से केजी टू की बच्ची नीचे गिर गई. बच्ची के गिरने के बाद 500 मीटर गाड़ी आगे बढ़ गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

पीछे से आ रहे बाइक चालक ने बच्ची को उठाकर लाया. इस घटना पर स्कूल प्रबंधन द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्कूल वैन चालक और महिला कंडक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है.
वहीं बच्ची के अभिभावक ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर ने बच्ची को घटना के बारे में घर में न बताने की धमकी दी थी. परिजनों ने भी इस घटना पर कार्रवाई की मांग उठाई है.