महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में बंटी सीटें…. शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 व एनसीपी(शरद) 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव


मुंबई (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर तीनों दलों ने सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। महाराष्ट्र की 48 सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना को सर्वाधिक 21 सीटें मिली हैं। वहीं शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के हिस्से में कुल 17 सीटें आई हैं।

राकांपा (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हफ्तों की बातचीत के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले का एलान किया। उनका सामना भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट एनसीपी से होगा। राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) की सीटें
जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

कांग्रेस को मिली यह सीटें
नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें
बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।