Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
मुंबई। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. य़े फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे.

मुंबई। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. य़े फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे. आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था. वहीं फैंस काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल की भी डिमांड कर रहे थे. वहीं अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से इस खबर पर अपने अजब रिएक्शन से पक्की मुहर भी लगा दी है कि ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल आ रहा है .
करीना ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को किया कंफर्म
बता दें कि करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस क्लिप में करीना हैरानी के साथ रिएक्ट करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में आमिर, आर माधवन और शरमन जोशी की एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बैठे हुए की तस्वीर नजर आती है और इस पर ‘3 इडियट्स’ भी लिखा हुआ है.
इस तस्वीर की ओर इशारा करते हुए करीना हैरानी के साथ कहती नजर आती हैं, “ मुझे अभी पता चला है जब मैं छुट्टी पर गई हुई थी और ये तीनों कुछ ला रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेस का किल्प जो छाया हुआ है वो सीक्रेट हमसे छुपा रहे हैं. कुछ तो गड़बड़ है. प्लीज ये मत कहना है कि ये शरमन जोशी का मूवी प्रमोशन है. मुझे लगता है ये सीक्वल प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन सिर्फ ये तीनो लेकिन मेरे बिना कैसे? मुझे नहीं लगता कि बोमन को इस बारे में पता है. अभी बोमन को फोन कर चेक करती हूं आखिर चल क्या रहा है? ये तीनो सीक्वल जरूर ला रहे हैं.”
राजकुमार हिरानी ने भी ‘3 इडियट्स’ की सीक्वल किया था कंफर्म
बता दें कि कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी ने भी मीडिया से बातचीत में इस खबर को कंफर्म किया था कि ‘ 3 इडियट्स’ का सीक्वल आएगा. उन्होंने फ्रेंचाइजी को लेकर कहा था कि अभी इसकी स्क्रिप्टिंग चल रही है. इसके लिए वे अपने को-राइटर अभिजात जोशी के साथ काम कर रहे हैं. डायरेक्टर ने फिल्म की कास्ट, प्लॉट और ये कब फ्लोर पर जाएगी इस डिटेल का खुलासा नहीं किया था.