Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

पेरिस। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वे मेंस सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं। साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शूटर मनु भाकर भी लगातार तीसरे इवेंट के मेडल राउंड में पहुंच गई हैं।
लक्ष्य ने मेंस सिंगल्स कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे के चाउ टीएन चेन को 19-21, 21-15 और 21-12 से हराया। वहीं, हॉकी के मैदान पर भारतीय टीम ने ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया। टीम को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी जीत 1972 में मिली थी। कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। एक गोल अभिषेक ने किया। सभी ग्रुप मैच पूरे होने के बाद यह तय हो जाएगा कि इंडिया क्वार्टर फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी।
दूसरी ओर, स्टार शूटर मनु भाकर ने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज की भारतीय टीम मिक्स्ड कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई है। भारतीय जोड़ी को अमेरिका ने 6-2 से हराया।