पुश्तैनी जमीन विवाद में भाभी को उतारा मौत के घाट, टंगिया से किया वार…आरोपी गिरफ्तार


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुश्तैनी जमीन विवाद में शख्स ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। हत्या कर भाग रहे आरोपी शख्स को पुलिस ने शाम तक गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई की। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का टंगिया भी जब्त किया है।

कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच की है। ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चैहान (46) का पुष्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चैहान (48) साल एवं भाभी (45) साल से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर गणेश राम चैहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के सिर में हमला कर दिया। हमले वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद गणेश राम भाग गया और इधर घायल महिला को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की। वारदात को अंजाम देने वाला भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी गणेश राम के पास से हत्या में प्रयुक्त टंगिया जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देश पर इस प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, एएसआई रामजी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने सभी को इनाम देने की घोषणा भी की।