Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत एक युवक ने कल शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस समय उसने फांसी लगाई घर में कोई नहीं था। उसके माता पिता दोनों काम पर गए थे। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। उनके पास सूचना आई थी कि करंजा भिलाई भाटापारा में किसी युवक ने फांसी लगा लिया है, पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि तुलाराम नेताम (26 वर्ष) ने नायलोन की रस्सी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या की है। युवक के माता-पिता रोजी मजदूरी करते हैं और वो सुबह से ही काम पर गए थे। शाम को जब वो लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी आवाज लगाई, लेकिन जब अंदर से कोई नहीं बोला और न दरवाजा खुला तो उन लोगों ने मोहल्ले के लोगों को बुलाया।
इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि तुलाराम फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही परिजन कोई कारण बता पा रहे हैं इसलिए उसके खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल पाया है। अपने इकलौते बेटे की मौत से माता पिता सदमे में हैं।