Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
नई दिल्ली। सोनम कपूर हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं। यह फंक्शन बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार, 7 मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस बीच,समारोह में दिया गया सोनम कपूर का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

सोनम कपूर की मां सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। सोनम वीडियो की शुरुआत नमस्ते से करती है, लोग उनके इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है।”