Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Specialist Medical Officer : दुर्ग .. जिला खनिज न्यास अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 18 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गायनिकोलॉजिस्ट के 4, मेडिसिन स्पेसलिस्ट के 3, एनस्थेसियोलॉजिस्ट के 02, पीडियाट्रिशियन के 03, रेडियोलॉजिस्ट के 01, सर्जरी विशेषज्ञ के 03, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 01 एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ के 01 पद सहित कुल 18 पद रिक्त है, जिनकी पूर्ति के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में 27 सितंबर 2023 को सुबह 11.30 बजे से 01.30 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू रखा गया है। इच्छुक आवेदक संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते है।