Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। शहर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कर सिग्नल पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आधी रात के बाद हुई इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को यहां के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को मेकाज पीएम के लिए भिजवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसर मेन रोड निवासी राहुल पवार (24) व ठाकुर रोड निवासी वैभव गुप्ता (24) अपने अन्य दो दोस्तों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने आड़ावाल की गए हुए थे। रात करीब एक बजे वापस कुम्हारपारा से मुख्य मार्ग की ओर वापस आ रहे थे। इस दौरान शहीद पार्क के पास लगे सिग्नल पोल से जा टकराए। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैभव और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों साथी घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव मेकाज भिजवाया। वहीं घायलों को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।