Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को इस समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव शामिल हैं।इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है। समिति में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहन मरकाम, सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू समेत तमाम बड़े नेता को जगह दी गई है।यह आदेश जारी किया गया है।
यह आदेश जारी किया गया है।रायपुर में कार्यकारिणी की बैठक जारीउधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक रायपुर के राजीव भवन में जारी है। यह बैठक पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के लिए रखी गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और तमाम सीनियर नेता मौजूद हैं।
इनके अलावा जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं।रायपुर में बैठक भी चल ही है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश समेत तमाम सीनियर नेता शामिल हैं।रायपुर में बैठक भी चल ही है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश समेत तमाम सीनियर नेता शामिल हैं।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने कार्यकारिणी के सदस्यों से मुलाकात के लिए यह बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी लेंगे।
साथ ही आगामी चुनाव में पदाधिकारियों के काम करने के तरीके के बारे में चर्चा होने की संभावना है।राजीव भवन में जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षणराजीव भवन में जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण होगा। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डाटा एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं एलडीएम के राष्ट्रीय सह- समन्वयक और छत्तीसगढ़ प्रभारी राहुल बल और मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा प्रशिक्षक के रूप में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
मंत्री अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्षमोहम्मद अकबर का नाम फाइनल माना जा रहा है।मोहम्मद अकबर का नाम फाइनल माना जा रहा है।डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष पद लेने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद चुनाव से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दिए जाने की खबर है।
हाईकमान की ओर से इस जिम्मेदारी के लिए ऐसे चेहरे की तलाश की गई, जिसकी राजनीतिक समझ तो बेहतर हो ही साथ ही प्रदेश की तासीर के साथ जनभावनाओं को भी बखूबी समझता हो और इन सभी मापदण्डों में मंत्री अकबर बिल्कुल फिट बैठते हैं।