Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
धोनी का ऑपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया। उनका ऑपरेशन सुबह 8 बजे के करीब हुआ है। धोनी अस्पताल के 16वें फ्लोर पर एडमिट हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) के दौरान चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। 5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL का खिताब दिलाने वाले धोनी को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोट लग गई थी।
धोनी का ऑपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया। उनका ऑपरेशन सुबह 8 बजे के करीब हुआ है। धोनी अस्पताल के 16वें फ्लोर पर एडमिट हैं। डॉ परदीवाला ने कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए ऋषभ पंत के घुटने का भी सफल ऑपरेशन किया था। इससे पहले वे टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भी साल 2019 में सफल ऑपरेशन कर चुके हैं।