Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। छत्तीसढ़ में भारी बहुमत से जीत के बाद भी भाजपा ने अब तक सीएम का ऐलान नहीं किया है। इस बीच कई चेहरे ऐसे हैं जिनके सीएम बनने की चर्चा हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल जैसे नाम सीएम की रेस में है। इन सबके बीच महिला नेत्री रेणुका सिंह भी सीएम की रेस में बनी हुई हैं। भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। रेणुका सिंह और जेपी नड्डा के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।द
बता दें भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के फेस को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा और जीता। इसीलिए अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। चुनाव के नतीजे आने के बाद चार दिन बीत चुके हैं और अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच रेणुका सिंह की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात एक नया मोड़ लेकर आई है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि रेणुका सिंह का सीएम बनना तय है!
प्रदेश अध्यक्ष हैं अरुण साव
बता दें सीएम के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। प्रदेश में भले की भाजपा ने बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ा लेकिन प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी को एकजुट करने व चुनाव की सारी जिम्मेदारी अरुण साव पर थी। अरुण साव ने अपनी सांसदी से भी इस्तीफा दे दिया और अब वे केवल विधायक हैं। इनके अलावा सांसद गोमती साय ने भी अपनी सांसदी छोड़कर विधायकी चुनी है। प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण अरुण साव सीएम बन सकते हैं।